अच्‍छी खबर: सात राज्‍यों में कम हुए एक्टिव मरीज, जानें राज्‍यवार आंकड़े

अच्‍छी खबर: सात राज्‍यों में कम हुए एक्टिव मरीज, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश के सात राज्‍यों से कोरोना को लेकर खुशखबरी आ रही है। दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र के अलावा पांच राज्‍यों में नए मरीजों से ज्‍यादा संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों की है। इसके कारण इन राज्‍यों में अब एक्टिव मरीजों की संख्‍या पहले से कम हो गई है। दिल्‍ली में मंगलवार की शाम तक एक्टिव मरीजों की संख्‍या में 107 की कमी हुई है जबकि महाराष्‍ट्र में 2898, गोवा में 17, जम्‍मू-कश्‍मीर में 6, मिजोरम में 5, बंगाल में 9 और पंजाब में 97 मरीजों की कमी आई है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है। अभी देश में कुल 509447 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा दस लाख के करीब पहुंच गया है। देश में 988029 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 64 प्रतिशत से ऊपर (64.51) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत से नीचे (33.26) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 34193 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.23 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 1531669 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48513 नए मामले सामने आए हैं और 768 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 35286 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। सोमवार की रात तक 47703 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में मंगलवार को भारी गिरावट आई है। बुधवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 4 लाख 8 हजार 855 टेस्‍ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या एक करोड़ 77 लाख 43 हजार 740 पर पहुंच गयी है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

बुधवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 69 लाख 98 हजार 775 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 5 लाख 28 हजार 793 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 65 हजार 599 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 61.93 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.91 प्रतिशत है और भारत में ये औसत सवा दो प्रतिशत है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर बुधवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 768 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 79 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 282, कर्नाटक में 102, तमिलनाडु में 88, आंध्र प्रदेश में 58, यूपी में 41 और बंगाल में 38 मौतें हुई हैं। शेष 21 प्रतिशत मौतें देश के 16 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में 28 जबकि गुजरात में 24 मौतें हुई हैं, पंजाब में 18, बिहार में 16, राजस्‍थान में 13, जम्‍मू कश्‍मीर में 12, मध्‍य प्रदेश में 10, हरियाणा में 9,  ओडिशा में 7, उत्‍तराखंड, त्रिपुरा, पुडुचेरी, केरल में 4-4 और छत्‍तीसगढ़, लद्दाख, असम में 2-2 मौतें हुई हैं।

कहां सबसे अधिक मरीज                                                      

देश में मंगलवार की रात त‍क 48513 नए मरीज सामने आए हैं और इनका करीब 88 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 12 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। जबसे देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है तबसे पहली बार नए मरीजों के मामले में महाराष्‍ट्र दूसरे पायदान पर खिसका है और आंध्र प्रदेश पहले नंबर पर आ गया है। आंध्र प्रदेश में 7948, महाराष्‍ट्र में 7717, तमिलनाडु में 6972, कर्नाटक में 5536, यूपी में 3458, बिहार में 2799, बंगाल में 2134, असम में 1385, ओडिशा में 1215, केरल में 1167, गुजरात में 1108 और दिल्‍ली में 1056 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

56527

52622

1148

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

166

196

1

अरुणाचल प्रदेश

710

617

3

असम

8241

26618

88

बिहार

14718

28856

269

चंडीगढ़ 

321

599

14

छत्तीसगढ़

2772

5439

46

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

384

569

2

दिल्ली

10887

117507

3881

गोवा

1656

3595

36

गुजरात 

13198

42412

2372

हरियाणा

6712

25758

406

हिमाचल प्रदेश 

1082

1234

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7661

10885

333

झारखंड

5121

3868

89

कर्नाटक

64442

40504

2055

केरल

10103

10724

67

लद्दाख

254

1067

6

मध्य प्रदेश 

8044

20343

830

महाराष्ट्र 

144998

232277

14165

मणिपुर

705

1612

0

मेघालय

580

194

5

मिजोरम

186

198

0

नागालैंड

878

577

ओडिशा

9892

18061

154

पुडुचेरी

1182

1782

47

पंजाब

      4290

9752

336

राजस्थान

10668

27202

644

सिक्किम

392

186

तमिलनाडु

57073

166956

3659

तेलांगना

13753

42909

480

त्रिपुरा

1627

2621

21

उत्तराखंड

2797

3720

70

उत्तर प्रदेश 

27934

44520

1497

वेस्ट बंगाल

19493

42022

1449

भारत में कुल मामले

509447

988029

34193

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।